HomeNewsएबीवीपी-एसओआई के अंकित बिधान PU छात्र परिषद के अध्यक्ष चुने गए

एबीवीपी-एसओआई के अंकित बिधान PU छात्र परिषद के अध्यक्ष चुने गए

512 वोटों के अंतर से दर्ज की शानदार जीत

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़: पंजाब यूनिवर्सिटी कैंपस स्टूडेंट्स काउंसिल चुनाव 2026-27 के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं।

अध्यक्ष पद पर एबीवीपी-एसओआई उम्मीदवार अंकित बिधान ने 3,149 वोट हासिल कर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी आदिल बराड़ (2,637) को 512 वोटों से हराया। गुरमन सिंह सिद्धू को 2,263 और दर्शप्रीत सिंह को 1,387 वोट मिले। जींद निवासी अंकित पंजाब यूनिवर्सिटी में रिसर्च स्कॉलर हैं।

उपाध्यक्ष पद पर अरमान सिंह भिंडर ने 3,322 वोट लेकर आकांक्षा ठाकुर (2,818) को हराया।

सचिव पद पर ध्यान सिंह 4,045 वोट लेकर विजयी रहे। उन्होंने आर्यन सहारण (3,678) को 367 वोटों से मात दी।

संयुक्त सचिव पद पर विशाल बामल ने 3,506 वोट हासिल कर जीत दर्ज की, जबकि देवराज सिंह नैन को 2,338 वोट मिले।

परिणाम घोषित होते ही कैंपस में विजयी उम्मीदवारों के समर्थकों ने नारेबाजी और जुलूस निकालकर जीत का जश्न मनाया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments