सिटीन्यूज़ नॉउ
मंडी गोबिंदगढ़: देश भगत विश्वविद्यालय (डीबीयू) ने प्राकृतिक आपदा से प्रभावित नेपाली विद्यार्थियों की उच्च शिक्षा में मदद के लिए ‘डीबीयू–नेपाल सहयोग छात्रवृत्ति-2026’ की घोषणा की है। योजना के तहत पात्र विद्यार्थियों को पाठ्यक्रम की पूरी अवधि के लिए ट्यूशन फीस पर 25 प्रतिशत छात्रवृत्ति मिलेगी।
आंशिक रूप से प्रभावित परिवारों के विद्यार्थियों को 50 प्रतिशत तक, जबकि गंभीर रूप से प्रभावित एवं जरूरतमंद विद्यार्थियों को सत्यापन और विश्वविद्यालय की नीति के अनुसार 100 प्रतिशत तक छात्रवृत्ति दी जा सकती है।डीबीयू अध्यक्ष डॉ. संदीप सिंह ने कहा कि आर्थिक कठिनाइयों के कारण किसी योग्य विद्यार्थी को उच्च शिक्षा से वंचित नहीं होना चाहिए।
कुलपति प्रो. (डॉ.) हर्ष कुमार सदावर्ती ने कहा कि नेपाली विद्यार्थी डीबीयू परिवार का अभिन्न हिस्सा हैं और यह पहल भारत-नेपाल के शैक्षणिक संबंधों को मजबूत करेगी।छात्रवृत्ति चयनित पाठ्यक्रमों के लिए उपलब्ध है।
सत्र 2026-27 के आवेदन शुरू हो चुके हैं। इच्छुक विद्यार्थी 82838-33333, 82838-11111, वेबसाइट www.deshbhagatuniversity.in या info@deshbhagatuniversity.in पर संपर्क कर सकते हैं।

