HomeNewsएमसीएम में आइडिया हैकाथॉन, विद्यार्थियों ने पेश किए नवाचारपूर्ण समाधान

एमसीएम में आइडिया हैकाथॉन, विद्यार्थियों ने पेश किए नवाचारपूर्ण समाधान

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़: मेहर चंद महाजन डीएवी कॉलेज फॉर विमेन की इंस्टीट्यूशन इनोवेशन काउंसिल (आईआईसी) की ओर से विद्यार्थियों में रचनात्मकता और उद्यमशीलता को बढ़ावा देने के लिए दो दिवसीय अंतर-संस्थागत आइडिया हैकाथॉन आयोजित किया गया।

इसमें विभिन्न स्कूलों एवं कॉलेजों के करीब 42 विद्यार्थियों ने भाग लेकर विज्ञान, तकनीक, पर्यावरण, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृत्रिम बुद्धिमत्ता और सामाजिक नवाचार से जुड़े विचार प्रस्तुत किए। प्रारंभिक मूल्यांकन के बाद 16 टीमों ने दूसरे चरण में जगह बनाई।

दूसरे दिन अनुप्रयास सॉल्यूशंस, मोहाली के सामाजिक उद्यमी पंचम कजला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को मार्गदर्शन दिया। उन्होंने दिव्यांगजनों के लिए रेलवे कोच एवं सुविधाओं के निर्माण से जुड़े अपने उद्यमशील अनुभव साझा करते हुए विचारों को व्यावहारिक समाधानों और स्टार्टअप में बदलने के लिए प्रेरित किया।

प्रतियोगिता में डीएवी कॉलेज, सेक्टर-10 की काव्या ने प्रथम, एमसीएम की जिया ने द्वितीय और प्रांजल सूद ने तृतीय पुरस्कार हासिल किया। भवन विद्यालय, पंचकूला के अनुज मिश्रा और तनीष्क कपूर को सांत्वना पुरस्कार मिला।कार्यवाहक प्राचार्या नीना शर्मा ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को नए विचारों को विकसित करने और उन्हें वास्तविक समस्याओं के समाधान में बदलने का अवसर प्रदान करते हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments