HomeNewsभीतर की शांति से बदलेगी दुनिया, पंचकूला में निःशुल्क स्कूल शुरू

भीतर की शांति से बदलेगी दुनिया, पंचकूला में निःशुल्क स्कूल शुरू

सिटीन्यूज़ नॉउ

पंचकूला: व्यक्ति के विचारों, व्यवहार और जीवन दृष्टिकोण में सकारात्मक बदलाव लाने के उद्देश्य से सतयुग दर्शन ट्रस्ट की ओर से पंचकूला में समभाव-समदृष्टि के निःशुल्क स्कूल का शुभारंभ किया गया। इस पहल के माध्यम से आत्मज्ञान, आत्मनिरीक्षण और नैतिक मूल्यों को अपनाकर समाज में शांति, सद्भाव एवं एकता स्थापित करने का संदेश दिया गया।

सेक्टर-21 स्थित आरबी-1 में नवनिर्मित भवन का उद्घाटन हवन के साथ किया गया। परिसर में समभाव-समदृष्टि स्कूल के साथ सतयुग दर्शन संगीत कला केंद्र और चैरिटेबल डिस्पेंसरी भी स्थापित की गई हैं। वहीं सेक्टर-5 के इंद्रधनुष ऑडिटोरियम में आयोजित समारोह में 1000 से अधिक लोगों ने भाग लिया।

कार्यक्रम में ट्रस्ट के संस्थापक एवं चीफ मेंटर श्री सजन जी, श्री ललित बत्रा, पंचकूला के मेयर शाम लाल बंसल, श्री दीपक गर्ग, मैनेजिंग ट्रस्टी रेशमा गांधी, अनुपमा तलवार सहित शिक्षाविदों, चिकित्सकों और विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

श्री सजन जी ने कहा कि ज्ञानी के बजाय ज्ञान को अपनाना चाहिए। आत्मज्ञान मनुष्य को उसके वास्तविक स्वरूप का बोध कराकर कर्तव्यों का निष्काम भाव से निर्वहन करने की प्रेरणा देता है।सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से मन, वचन और कर्म में एकरूपता, सभी के प्रति समान भाव तथा काम, क्रोध, लोभ, मोह और अहंकार से दूर रहने का संदेश दिया गया।

ट्रस्ट के प्रतिनिधियों ने बताया कि स्कूल में सभी आयु वर्गों के लिए ऑनलाइन एवं ऑफलाइन कक्षाएं और अभ्यास सत्र निःशुल्क आयोजित किए जाएंगे। लोगों से आत्मसुधार की इस पहल से जुड़ने की अपील की गई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments