सिटीन्यूज़ नॉउ
चंडीगढ़: सीआईएससीई का प्रतिनिधित्व कर रहे मिनर्वा पब्लिक स्कूल ने 65वें सुब्रतो कप इंटरनेशनल फुटबॉल टूर्नामेंट के अंडर-15 वर्ग में शानदार शुरुआत करते हुए छत्तीसगढ़ को 4-1 से हराया। मुकाबला एसएफजी ग्राउंड, जालाहल्ली में खेला गया।मिनर्वा ने आक्रामक अंदाज में खेलते हुए शुरुआत से ही छत्तीसगढ़ पर दबाव बनाए रखा। टीम ने पहले ही मिनट में अल्बर्ट के गोल से बढ़त हासिल की। तीसरे मिनट में रिमोसन ने नजदीकी रेंज से गोल कर स्कोर 2-0 कर दिया। इसके बाद मणिचंद्र ने 17वें मिनट में शानदार गोल करते हुए बढ़त 3-0 कर दी। 23वें मिनट में मामेश ने गोल दागकर टीम को 4-0 की मजबूत बढ़त दिलाई।दूसरे हाफ में छत्तीसगढ़ ने वापसी का प्रयास करते हुए एक गोल किया, लेकिन मिनर्वा की रक्षापंक्ति ने मजबूत प्रदर्शन करते हुए आगे कोई मौका नहीं दिया। अंतिम सीटी तक स्कोर 4-1 रहा। इस जीत के साथ मिनर्वा ने टूर्नामेंट में अपने अभियान का विजयी आगाज किया।

