HomeNewsतीज महोत्सव एवं स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास से सम्पन्न

तीज महोत्सव एवं स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास से सम्पन्न

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़: भारत विकास परिषद, शाखा पूर्व-2, चंडीगढ़ की ओर से तीज महोत्सव एवं स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास और देशभक्ति के वातावरण में आयोजित किया गया। समारोह में करीब 200 सदस्यों एवं अतिथियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के सामूहिक गान से हुआ। इसके बाद भारतीय संस्कृति, परंपराओं और राष्ट्रभक्ति पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।

नन्हे बच्चों ने देशभक्ति एवं भारतीय संस्कृति से जुड़े आकर्षक परिधानों में प्रस्तुति दी।सेक्टर-19 सीनियर सिटीजन लेडीज क्लब की महिलाओं ने शानदार नृत्य प्रस्तुत कर खूब तालियां बटोरीं। उनके द्वारा प्रस्तुत गिद्धा ने समारोह में पंजाबी लोक संस्कृति की रंगत भर दी।इस अवसर पर शाखा पूर्व-2 की नवगठित टीम का परिचय भी करवाया गया।

टीम में प्रधान मनमोहन कालिया, महासचिव रिनू मेहंदी रत्ता, वित्त सचिव मीनू कौशल सहित अन्य पदाधिकारी शामिल हैं।समारोह में पूर्व मेयर अनूप गुप्ता, भूपिंदर कुमार, पी.के. शर्मा, नवनीत गौड़, सुकांत अबरोल, हरिविलास गुप्ता, अजय दत्ता और अनिल कौशल सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।आयोजन में तीज की उमंग, भारतीय संस्कृति और राष्ट्रभक्ति का सुंदर संगम देखने को मिला। परिषद ने सभी अतिथियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments