HomeSocial Workनेपाल के बाढ़ पीड़ितों की मदद को चंडीगढ़ रेड क्रॉस ने भेजी...

नेपाल के बाढ़ पीड़ितों की मदद को चंडीगढ़ रेड क्रॉस ने भेजी राहत सामग्री

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़: भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी, यूटी चंडीगढ़ शाखा ने नेपाल में अचानक आई बाढ़ से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए राहत सामग्री से भरे दो ट्रक रवाना किए। उपायुक्त-सह-अध्यक्ष श्री निशांत कुमार यादव, आईएएस ने ट्रकों को हरी झंडी दिखाकर नेपाल रेड क्रॉस सोसाइटी के लिए रवाना किया। राहत सामग्री में आवश्यक दवाइयां, पैकेटबंद खाद्य पदार्थ, पेयजल और सैनिटरी पैड शामिल हैं।

इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त-सह-सचिव अमनदीप सिंह भट्टी, पीसीएस तथा नोडल अधिकारी पूनम मलिक भी मौजूद रहीं। निशांत कुमार यादव ने नेपाल के बाढ़ प्रभावित लोगों के प्रति एकजुटता व्यक्त करते हुए कहा कि आपदा के समय जरूरतमंदों तक मानवीय सहायता पहुंचाना रेड क्रॉस की प्राथमिकता है।

राहत सामग्री जुटाने में सहयोग देने वाले एविएट इंटीग्रेटेड प्राइवेट लिमिटेड, गुरु नानक गीता कैलाश मेमोरियल फाउंडेशन, फोटोग्राफर्स हेल्पिंग हैंड्स और कशिश महाजन को सम्मानित किया गया। अधिकारियों ने पूनम मलिक के प्रयासों की सराहना की। रेड क्रॉस ने नागरिकों और संस्थाओं से मानवीय कार्यों में सहयोग जारी रखने की अपील की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments