सिटीन्यूज़ नॉउ
चंडीगढ़: बाबा श्रीगुरु माणिकनाथ सेवा समिति, चंडीगढ़ की ओर से सेक्टर-29 स्थित गढ़वाल भवन में ‘एक शाम बाबा श्रीगुरु माणिकनाथ जी के नाम’ भजन संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्तराखंड की लोक संस्कृति, भजन, जागर और पारंपरिक नृत्यों की मनमोहक प्रस्तुतियां दी गईं।
समिति के चेयरमैन एवं समाजसेवी भूपेंद्र शर्मा ने बताया कि आयोजन का उद्देश्य बाबा श्रीगुरु माणिकनाथ जी की भक्ति और संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के साथ उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत को नई पीढ़ी से जोड़ना है।
कार्यक्रम में भाजपा चंडीगढ़ अध्यक्ष जतिंदर पाल मल्होत्रा, वरिष्ठ नेता संजय टंडन, रामवीर भट्टी, डिप्टी मेयर जसमन प्रीत सिंह, अरुण सूद और गढ़वाल भवन के अध्यक्ष शंकर सिंह पंवार समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
उत्तराखंड से आए कलाकारों और ट्राइसिटी की करीब 18 महिला कीर्तन मंडलियों ने भजन प्रस्तुत किए। थडिया गीत, चौंफला नृत्य और जागर ने श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। ‘हिमवंत देश मेरो’ और ‘हीरा समधिणी’ जैसी प्रस्तुतियों को खूब सराहना मिली। कार्यक्रम का समापन बाबा के जयकारों के साथ हुआ।

