HomeNewsमनीमाजरा में बड़ी संख्या में नेताओं व समर्थकों ने थामा कांग्रेस का...

मनीमाजरा में बड़ी संख्या में नेताओं व समर्थकों ने थामा कांग्रेस का दामन

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़: मनीमाजरा में बुधवार को चंडीगढ़ कांग्रेस माइनॉरिटी डिपार्टमेंट के चेयरमैन मोहम्मद आसिफ चौधरी की अध्यक्षता में बड़ी संख्या में नेताओं व समर्थकों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम में शामिल नए सदस्यों का कांग्रेस नेताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया।यह कार्यक्रम श्री इमरान प्रतापगढ़ी, राष्ट्रीय अध्यक्ष, एआईसीसी माइनॉरिटी डिपार्टमेंट एवं राज्यसभा सांसद, सांसद मनीष तिवारी तथा चंडीगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष एच.एस. लक्की के दिशा-निर्देशानुसार आयोजित किया गया।

कांग्रेस में शामिल होने वालों में मोहम्मद उस्मान और फरहान मिर्जा सहित अकरम खान, नदीम अहमद, जहांगीर, महफूज, अर्श, आकिब नवाब, साजिद, मोहसिन, जीशान, अबरार, शालिम, शरीम, मुजाहिद, फाजिल, उमर, इकराम खान, इरफान, मोहम्मद सैफ, अजीम, आदिल अहमद, कैफ, मोहम्मद सादिक, मोहम्मद आरिफ, सलीम अली और अकमल सहित कई समर्थक शामिल रहे।

आसिफ चौधरी ने कहा कि बड़ी संख्या में लोगों का कांग्रेस से जुड़ना पार्टी की नीतियों और नेतृत्व में बढ़ते विश्वास का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस संविधान, लोकतंत्र, भाईचारे और सामाजिक न्याय के लिए प्रतिबद्ध है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments