सिटीन्यूज़ नॉउ
बद्दी: महाराजा अग्रसेन विश्वविद्यालय में नवप्रवेशित विद्यार्थियों के स्वागत के लिए फ्रेशर्स पार्टी ‘आरंभ 2026’ का आयोजन उत्साह और उमंग के साथ किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा, रचनात्मकता और सांस्कृतिक विविधता का शानदार प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम में हरियाणा सरकार के जीएसटी विभाग के डिप्टी कमिश्नर एवं हरियाणा ओलंपिक एसोसिएशन के संयुक्त सचिव नरेंद्र-उमेद सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। हिमाचली नाटी, पंजाबी गिद्दा, भांगड़ा, हरियाणवी और गुजराती लोकनृत्यों के साथ बॉलीवुड प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मनोरंजन किया।
सामाजिक मुद्दों पर जागरूकता बढ़ाने के लिए नुक्कड़ नाटक भी प्रस्तुत किया गया।प्रतियोगिताओं में लक्ष्य को मिस्टर एमएयू, अर्चना को मिस एमएयू, शेखर को मिस्टर पर्सनैलिटी तथा दीक्षित को मिस चार्मिंग के खिताब से सम्मानित किया गया। विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए गए।
इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. (डॉ.) प्रदीप सिंह वालिया, प्रो-चांसलर प्रो. (डॉ.) आर.के. गुप्ता, चांसलर नामित श्री सुरेश गुप्ता तथा कुलसचिव प्रो. (डॉ.) पंकज नागलिया उपस्थित रहे। अतिथियों ने विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए उन्हें शैक्षणिक एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया। ‘आरंभ 2026’ का समापन उल्लासपूर्ण वातावरण में हुआ।

