HomeNews'महिलाओं के खिलाफ अपराध' विषय पर जागरूकता अभियान शुरू

‘महिलाओं के खिलाफ अपराध’ विषय पर जागरूकता अभियान शुरू

सिटीन्यूज़ नॉउ

फरीदाबाद: महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों के प्रति समाज को जागरूक करने और महिला सुरक्षा एवं सम्मान को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एमएलएसडी सोशल वेलफेयर ट्रस्ट (पंजीकृत) एवं सीएनसी द्वारा होटल राजहंस, सूरजकुंड में ‘महिलाओं के खिलाफ अपराध’ विषय पर जन-जागरूकता अभियान के तहत ‘नारी सम्मान समारोह’ एवं पोस्टर लोकार्पण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में भाजपा हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता मुख्य अतिथि रहीं, जबकि पूर्व सांसद श्रीमती सुनीता दुग्गल ने अध्यक्षता की। अभिनेत्री त्रिधा चौधरी विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुईं। इस अवसर पर फरीदाबाद की महापौर प्रवीण जोशी, डीसीपी हिमांद्री कौशिक, हरियाणा महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष रेनू भाटिया सहित कई गणमान्य हस्तियां उपस्थित रहीं।

वक्ताओं ने कहा कि महिलाओं के विरुद्ध अपराध केवल कानून-व्यवस्था का नहीं, बल्कि पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी का विषय है। उन्होंने महिला सुरक्षा, समान अवसर, सामाजिक जागरूकता, शिक्षा और कानून के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर देते हुए कहा कि सुरक्षित समाज के निर्माण में सभी की भागीदारी आवश्यक है।

इस दौरान महिला सुरक्षा जागरूकता अभियान के पोस्टर का लोकार्पण किया गया। साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली महिलाओं को ‘नारी सम्मान’ से सम्मानित किया गया।एमएलएसडी सोशल वेलफेयर ट्रस्ट के अध्यक्ष दीपक शर्मा ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ट्रस्ट भविष्य में भी महिला सुरक्षा, शिक्षा और सशक्तिकरण से जुड़े जन-जागरूकता अभियान निरंतर चलाता रहेगा।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ताओं, शिक्षाविदों, महिला संगठनों के प्रतिनिधियों और युवाओं ने भाग लेकर महिला सम्मान एवं सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments