सिटीन्यूज़ नॉउ
बद्दी/हिमाचल प्रदेश : महाराजा अग्रसेन विश्वविद्यालय के लिए गर्व की बात है कि विश्वविद्यालय के प्रो-चांसलर प्रो. (डॉ.) आर.के. गुप्ता को हरियाणा भारत स्काउट्स एंड गाइड्स का राज्य कोषाध्यक्ष तथा स्टेट कमिश्नर (यूनिवर्सिटी एवं कॉलेज) नियुक्त किया गया है।
यह नियुक्ति हरियाणा भारत स्काउट्स एंड गाइड्स की 44वीं वार्षिक बैठक के दौरान हरियाणा लोक भवन में राज्य मुख्य आयुक्त डॉ. के.के. खंडेलवाल द्वारा की गई।इस अवसर पर हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने प्रो. (डॉ.) आर.के. गुप्ता को प्रतिष्ठित सिल्वर एलिफेंट अवॉर्ड से भी सम्मानित किया।
यह स्काउटिंग एवं गाइडिंग के क्षेत्र में भारत का सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मान है, जो संगठन के विकास, विस्तार, उत्कृष्ट योगदान, समर्पित सेवा और प्रेरणादायी नेतृत्व के लिए प्रदान किया जाता है।इस सम्मान और नई जिम्मेदारी पर प्रो. (डॉ.) आर.के. गुप्ता ने हरियाणा भारत स्काउट्स एंड गाइड्स का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन द्वारा उन पर जताया गया विश्वास उनके लिए गौरव और प्रेरणा का विषय है।
इस उपलब्धि पर महाराजा अग्रसेन विश्वविद्यालय के चांसलर श्री सुरेश गुप्ता, कुलपति प्रो. (डॉ.) प्रदीप सिंह वालिया तथा रजिस्ट्रार प्रो. (डॉ.) पंकज नांगलिया ने प्रो. (डॉ.) आर.के. गुप्ता को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

