HomeNewsयोग के प्रचार-प्रसार के लिए डॉ. जयदीप आर्य को हरियाणा राज्य पुरस्कार

योग के प्रचार-प्रसार के लिए डॉ. जयदीप आर्य को हरियाणा राज्य पुरस्कार

सिटीन्यूज़ नॉउ

पंचकूला: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हांसी में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा योग आयोग के चेयरमैन डॉ. जयदीप आर्य को योग के प्रचार-प्रसार एवं संवर्धन के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए हरियाणा राज्य पुरस्कार से सम्मानित किया।

योग ऋषि स्वामी रामदेव के परम शिष्य एवं करनाल के स्वतंत्रता सेनानी श्री रामशरण आर्य के पौत्र डॉ. जयदीप आर्य ने योग शिक्षा, जनजागरण, अनुसंधान तथा स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उनके नेतृत्व में हरियाणा में योग को जन-जन तक पहुंचाने तथा इसे शिक्षा, स्वास्थ्य और खेल से जोड़ने की दिशा में कई महत्वपूर्ण पहल की गई हैं।

योग शिक्षा के संस्थागत विकास और योगासन खेल को प्रोत्साहित करने में भी उनकी भूमिका उल्लेखनीय रही है। यह सम्मान उनके दीर्घकालीन समर्पण एवं योगदान की राज्य स्तरीय मान्यता है। पुरस्कार से प्रदेश में योग, स्वास्थ्य एवं जनजागरूकता के प्रयासों को और गति मिलने की उम्मीद है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments