HomeNewsविधिक जागरूकता से सशक्त समाज की ओर कदम, जामनी स्कूल में विशेष...

विधिक जागरूकता से सशक्त समाज की ओर कदम, जामनी स्कूल में विशेष आयोजन

सिटीन्यूज़ नॉउ

जींद: राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के अंतर्गत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जामनी में एक प्रोग्राम का आयोजन किया गया। इसमें सीजेएम कम प्राधिकरण जिला सचिव अमित सिहाग मुख्य अतिथि के तौर पर पधारे। लोक सम्पर्क विभाग हरियाणा के रिटायर्ड डीआईपीआरओ सुरेन्द्र कुमार वर्मा कोथ ने बताया कि कार्यक्रम में एडवोकेट देवराज मलिक व पवन कुमार, जिला कोऑर्डिनेटर विकास लाठर,स्कूल स्टाफ व बच्चों ने विशेष तौर से भाग लिया।

खंड शिक्षा अधिकारी पिल्लूखेड़ा अनीता फौगाट ने विशेष अतिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल के प्राचार्य राजेन्द्र प्रसाद कौशिक ने की। सीजेएम अमित सिहाग ने बच्चों को संबोधित करते हुए जीवन में सफलता पाने के लिए कड़ी मेहनत करने और सुलेख सुधारने की सलाह दी।

बच्चों को कानून सम्बंधी जानकारी देते हुए उन्होंने पौधारोपण में बढ़ चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर पौधे भी वितरित किए। उन्होंने खुद भी स्कूल के प्रांगण में त्रिवेणी लगाई। अनीता फौगाट ने भी बच्चों को पौधारोपण के लिए प्रेरित किया और जीवन में सफल होने के जरूरी टिप्स भी दिए। इससे पहले स्कूल के प्राचार्य राजेंद्र प्रसाद ने सभी मेहमानों का स्वागत किया।

डीआईपीआरओ रिटायर्ड सुरेन्द्र वर्मा के अनुसार जामनी के प्राचार्य एवं बेस्ट टीचर अवार्डी राजेन्द्र प्रसाद को ईक्कस में प्रशिक्षण शिविर के दौरान भी सम्मानित किया जा चुका है और उनके होनहार बेटे हितैष कौशिक ने समाज की सच्चाई विषय पर हरियाणवीं कविता भी लिखी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments