सिटीन्यूज़ नॉउ
पंचकूला: पर्यावरण संरक्षण और हरित वातावरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विश्वास फाउंडेशन ने गुरुदेव श्री स्वामी विश्वास जी के आशीर्वाद से सिविल अस्पताल, सेक्टर-6 पंचकूला में पौधारोपण एवं पौधा वितरण अभियान आयोजित किया। कार्यक्रम के दौरान अस्पताल परिसर में पौधे लगाए गए तथा उपचार के लिए आए मरीजों और उनके परिजनों को निःशुल्क पौधे वितरित किए गए।
अभियान के तहत कुल 500 औषधीय, फलदार और छायादार पौधे उपलब्ध कराए गए। इनमें से 150 पौधे जिले की विभिन्न सरकारी डिस्पेंसरियों को भी पौधारोपण के लिए दिए गए। कार्यक्रम सीएमओ डॉ. मुक्ता कुमार की अध्यक्षता में आयोजित हुआ, जबकि पीएमओ डॉ. आर.एस. चौहान और डिप्टी एमएस डॉ. पायल पुरी की देखरेख में पौधारोपण किया गया।
इस अवसर पर विश्वास फाउंडेशन की अध्यक्ष साध्वी नीलिमा विश्वास, संयुक्त सचिव ऋषि सरल विश्वास, ऋषि मोहित विश्वास, रणधीर सिंह, श्याम सुंदर साहनी, सविता साहनी, मदन नागपाल, सुजाता नागपाल, सतीश गुप्ता और सत्य भूषण खुराना सहित अस्पताल के चिकित्सकों एवं कर्मचारियों ने पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
साध्वी नीलिमा विश्वास ने कहा कि पौधारोपण केवल अभियान नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी है। उन्होंने लोगों से पौधे लगाने के साथ उनकी नियमित देखभाल करने की भी अपील की। अस्पताल प्रशासन ने इस पहल की सराहना करते हुए विश्वास फाउंडेशन का आभार व्यक्त किया।

