HomeNewsविश्वास मेडिटेशन सेंटर में श्रद्धा और उल्लास से मनाया गया गुरु पूर्णिमा...

विश्वास मेडिटेशन सेंटर में श्रद्धा और उल्लास से मनाया गया गुरु पूर्णिमा महोत्सव

सिटीन्यूज़ नॉउ

पंचकुला: विश्वास फाउंडेशन की ओर से सेक्टर-9 स्थित विश्वास मेडिटेशन सेंटर में गुरु पूर्णिमा महोत्सव श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में ट्राईसिटी सहित आसपास के क्षेत्रों से पहुंचे सैकड़ों श्रद्धालुओं ने ध्यान, सत्संग, भजन और गुरु आरती में भाग लेकर गुरुदेव श्री स्वामी विश्वास जी के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की।कार्यक्रम की शुरुआत गुरु महिमा के भजनों से हुई।

इसके बाद गुरुदेव श्री स्वामी विश्वास जी के रिकॉर्डेड संदेश और गाइडेड मेडिटेशन के माध्यम से श्रद्धालुओं ने ध्यान का अनुभव किया। सत्संग में गुरुदेव के भजन ‘बन के मेरा हम कदम तू साथ चल’ तथा ‘गुरु मेरी पूजा, गुरु गोविंद’ सहित गुरु भक्ति पर आधारित भजनों ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया। श्रद्धालुओं ने गुरु आरती कर गुरुदेव के प्रति कृतज्ञता प्रकट की।

विश्वास फाउंडेशन की अध्यक्ष साध्वी नीलिमा विश्वास ने कहा कि गुरु पूर्णिमा गुरु के प्रति श्रद्धा, समर्पण और कृतज्ञता व्यक्त करने का पावन पर्व है। उन्होंने कहा कि गुरुदेव श्री स्वामी विश्वास जी द्वारा बताए गए ध्यान और आत्मज्ञान के मार्ग पर चलकर व्यक्ति मानसिक शांति, आत्मबल और सकारात्मक जीवन का अनुभव कर सकता है। उन्होंने सभी से नियमित ध्यान, सेवा और मानवता के मार्ग पर चलने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के समापन पर सभी श्रद्धालुओं को श्रद्धापूर्वक भोजन प्रसादम ग्रहण करवाया गया। कार्यक्रम में उपस्थित समस्त संगत को पैकेटबंद प्रसाद भी वितरित किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments