HomeNewsसुंदर नगर में देशभक्ति के रंग में मना स्वतंत्रता दिवस, आसिफ चौधरी...

सुंदर नगर में देशभक्ति के रंग में मना स्वतंत्रता दिवस, आसिफ चौधरी ने फहराया तिरंगा

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सुंदर नगर में चंडीगढ़ कांग्रेस माइनॉरिटी डिपार्टमेंट की ओर से देशभक्ति और उत्साह के साथ समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विभाग के चेयरमैन आसिफ चौधरी ने तिरंगा फहराया। राष्ट्रगान के दौरान उपस्थित लोगों ने राष्ट्रीय ध्वज को सलामी देते हुए देश के प्रति सम्मान व्यक्त किया।

कार्यक्रम के आयोजक रणधीर वर्मा एवं वार्ड नंबर-9 के मंडल अध्यक्ष सुनील वर्मा ने सभी उपस्थित लोगों का स्वागत करते हुए स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।इस अवसर पर आसिफ चौधरी ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस उन महान स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों के त्याग एवं बलिदान को याद करने का अवसर है, जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया।

उन्होंने कहा कि आजादी का वास्तविक अर्थ तभी सार्थक होगा, जब प्रत्येक नागरिक को समान सम्मान, अधिकार और अवसर मिले। उन्होंने लोगों से जाति, धर्म और भाषा से ऊपर उठकर आपसी भाईचारा, सामाजिक सद्भाव और राष्ट्रीय एकता मजबूत करने का आह्वान किया।

समारोह में मोहम्मद उस्मान, शब्बन शेख, उमाशंकर यादव, वाशिट पटेल, टेकचंद, अजय, विजय गोस्वामी, तुलसी राम, इसरार अहमद, रमेश गुप्ता सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं स्थानीय निवासी मौजूद रहे। समारोह का समापन ‘इंकलाब जिंदाबाद’ और ‘जय हिंद’ के नारों के साथ हुआ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments