सिटीन्यूज़ नॉउ
पंचकूला: स्वर्गीय बीर सिंह की स्मृति को जनसेवा के माध्यम से समर्पित करते हुए उनके परिवार की ओर से नारायणगढ़ स्थित गुज्जर धर्मशाला में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। विश्वास फाउंडेशन पंचकूला, एचडीएफसी बैंक तथा इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी, यूटी चंडीगढ़ के सहयोग से आयोजित इस शिविर में 49 युवाओं ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानवता की सेवा का संदेश दिया।
विश्वास फाउंडेशन की अध्यक्ष साध्वी नीलिमा विश्वास ने बताया कि शिविर सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक चला। रक्तदान से पूर्व चिकित्सकों की टीम ने सभी प्रतिभागियों की स्वास्थ्य जांच की। इसके बाद पीजीआई चंडीगढ़ के ब्लड बैंक की टीम ने 49 यूनिट रक्त एकत्र किया।
इस अवसर पर साध्वी नीलिमा विश्वास ने कहा कि रक्तदान जरूरतमंद मरीजों को जीवनदान देने का सशक्त माध्यम है। युवाओं की सक्रिय भागीदारी समाज में सेवा भावना का सकारात्मक संदेश देती है।
इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी की ओर से रक्तदाताओं को प्रशंसा-पत्र दिए गए, जबकि आयोजकों ने उपहार देकर उनका उत्साहवर्धन किया। शिविर में विश्वास फाउंडेशन के सुशील कुमार टांक, सत्य भूषण खुराना, श्याम सुंदर साहनी और रमेश कुमार सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

