Sunday, June 22, 2025
HomeNewsनारायण सेवा संस्थान रविवार को चण्डीगढ़ में 300 से ज्यादा दिव्यांगों को...

नारायण सेवा संस्थान रविवार को चण्डीगढ़ में 300 से ज्यादा दिव्यांगों को लगायेगा निशुल्क कृत्रिम हाथ-पैर

सिटीन्यूज़ नॉउ

चण्डीगढ़, 16 मई । दिव्यांगजनों और मानव सेवा के लिए पहचाने जाने वाले उदयपुर के नारायण सेवा संस्थान द्वारा चण्डीगढ़ के दिव्यांगों के सेवार्थ रविवार 18 मई को निःशुल्क नारायण लिम्ब एवं कैलीपर्स फिटमेंट शिविर आयोजित होगा। यह शिविर चंडीगढ़ के कम्युनिटी सेंटर, सेक्टर 49 सी में 18मई को प्रातः 8:00 बजे से सायं 6:00 बजे तक चलेगा है। जिसमें केवल पूर्व चयनित दिव्यांगों को नि:शुल्क लाभ मिलेगा।संस्थान के मीडिया एवं जनसंपर्क निदेशक भगवान प्रसाद गौड़ ने जानकारी देते हुए कहा संस्थान विभिन्न राज्यों के दिव्यांग बन्धुओं को उनके घर शहर के नजदीक लाभान्वित करने के लिए विगत 40 वर्षों से प्रयासरत हैं।

इसी शृंखला में नारायण सेवा ने 2 मार्च को निःशुल्क नारायण लिंब मेजरमेंट कैंप का आयोजन यहां किया था। जिसमें 500 से अधिक रोगी आए थे। इनमें से 302 जन ऐसे थे जो सड़क दुर्घटना या किसी हादसे से हाथ-पैर खोकर दिव्यांगता का शिकार हो गए थे। उनका चयन करते हुए संस्थान ने नारायण लिम्ब के लिए कास्टिंग व मेजरमेंट लिया था।उन्होंने कहा चण्डीगढ़ में संस्थान एक साथ सैकड़ो दिव्यांगों को जर्मन टेक्नोलॉजी के नारायण लिम्ब पहनाकर उन्हें नई जिंदगी देगा।

सिटीन्यूज़ नॉउ के सवालों का जबाब देते हुए गौड़ ने कहा नारायण सेवा संस्थान भारत ही नहीं अपितु विदेश में साउथ अफ्रीकी देशों केन्या, युगांडा, मेरु,तंजानिया,नेपाल में भी शिविर कर चुका है। हर माह करीब 1500 लोगों को आर्टिफिशियल हाथ-पैर लगाए जा रहे है। संस्थान अब तक 40 हजार से ज्यादा दिव्यांगों की जिंदगी खुशमय बना चुका है। शिविर के उद्घाटन और भव्यता के लिए कई लोगों और संस्थान सदस्यों को आमंत्रित किया गया है।

इस हेतू संस्थान की 40 सदस्य टीम सेवाओं में तत्पर रहेगी। शिविर में पूर्व लाभांवित दिव्यांग आयेंगे। जो नव लाभांवित दिव्यांगों को अपने अनुभव बताते हुए उनका हौसला बढ़ाएंगे।नारायण सेवा संस्थान 1985 से नर सेवा-नारायण सेवा की भावना से काम कर रहा है। संस्थापक कैलाश मानव को राष्ट्रपति महोदय ने मानव सेवा के लिए पद्मश्री पुरस्कार से नवाजा है।

संस्थान के अध्यक्ष प्रशान्त अग्रवाल दिव्यांगों के लिए मेडिकल, शिक्षा, कौशल विकास और खेल अकादमी के माध्यम से मानसिक,शारीरिक एवं आर्थिक दृष्टि से मजबूत कर लाखों दिव्यांगों को समाज की मुख्यधारा में ला चुके है। वर्ष 2023 में अग्रवाल को राष्टृपति पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

संस्थान अब तक 40 हजार से अधिक कृत्रिम अंग लगा चुका है। संस्थान अब चण्डीगढ़ के दिव्यांगों को निःशुल्क कृत्रिम अंग प्रदान कर उनकी रुकी जिन्दगी को फिर से शुरू करने के लिए बड़े स्तर पर काम करेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments