HomeNews14वीं पंजाब एसआईपी एबेकस प्रतियोगिता में 1,400 विद्यार्थियों ने दिखाया गणना कौशल

14वीं पंजाब एसआईपी एबेकस प्रतियोगिता में 1,400 विद्यार्थियों ने दिखाया गणना कौशल

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़: पंजाब, हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़ ट्राइसिटी के करीब 1,400 विद्यार्थियों ने रविवार को आयोजित 14वीं पंजाब एसआईपी एबेकस एवं मानसिक गणना प्रतियोगिता में भाग लिया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपनी गणना गति, सटीकता और एकाग्रता का प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता का मुख्य आकर्षण एडवांस लेवल की चुनौती रही, जिसमें प्रतिभागियों को महज 11 मिनट में अंकगणित के 260 सवाल हल करने थे। दो चरणों में आयोजित इस प्रतियोगिता में 140 विद्यार्थियों ने एसआईपी एबेकस कार्यक्रम सफलतापूर्वक पूरा कर स्नातक स्तर की उपलब्धि हासिल की।

इस अवसर पर पंचकूला नगर निगम के मेयर शाम लाल बंसल, चंडीगढ़ प्रशासन के पर्यटन एवं संस्कृति सचिव तथा सिटको के प्रबंध निदेशक डॉ. सैयद आबिद रशीद शाह और पंजाब सरकार के बिजली विभाग की विशेष सचिव डॉ. सैयद सेहरिश असगर ने विद्यार्थियों से संवाद कर उनका उत्साह बढ़ाया।

एसआईपी एबेकस पंजाब के स्टेट हेड जगदीप सिंह ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं बच्चों में आत्मविश्वास, एकाग्रता और प्रतिस्पर्धी भावना विकसित करती हैं। वर्ष 1999 में मलेशिया में शुरू हुआ एसआईपी एबेकस कार्यक्रम 2003 में भारत पहुंचा। यह व्यवस्थित प्रशिक्षण और अभ्यास के माध्यम से बच्चों की मानसिक गणना, कल्पनाशक्ति, गति और सटीकता बढ़ाने पर केंद्रित है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments