Tuesday, July 22, 2025
HomeNewsपंजाब के राज्यपाल आज चंडीगढ़ में पुक्का के नशा विरोधी जागरूकता अभियान...

पंजाब के राज्यपाल आज चंडीगढ़ में पुक्का के नशा विरोधी जागरूकता अभियान का शुभारंभ करेंगे

सिटीन्यूज़ नॉउ

मोहाली / पंजाब अनऐडेड कॉलेजेज़ एसोसिएशन (PUCA) की ओर से 11 जुलाई 2025 को एक विशेष “एंटी ड्रग अवेयरनेस कैंपेन” का आयोजन किया जा रहा है, जिसकी जानकारी डॉ. अंशु कटारिया पुक्का अध्यक्ष और आर्यन्स ग्रुप ऑफ कॉलेजेज राजपुरा, चंडीगढ़ ने दी। यह कार्यक्रम सुबह 11 बजे से चंडीगढ़ के सी आई आई कॉम्प्लेक्स, सेक्टर 31A में शुरू होगा।

इस अभियान का मुख्य उद्देश्य “पंजाब के युवाओं को सशक्त बनाना व कैंपस को नशामुक्त बनाना” है।इस अवसर पर पंजाब के राज्यपाल माननीय श्री गुलाब चंद कटारिया मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे, जबकि राज्यसभा सांसद सतनाम सिंह संधू विशेष अतिथि होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. अंशु कटारिया स्वयं करेंगे।

डॉ. कटारिया ने बताया कि इस आयोजन में शिक्षा, समाज सेवा और उद्योग जगत से जुड़े कई प्रमुख वक्ता भाग लेंगे, जिनमें शामिल हैं: गुरविंदर बाहरा, डॉ. मधु चितकारा, मंजीत सिंह, डॉ. गुरमीत सिंह धालीवाल, अश्वनी गर्ग, एच.पी.एस. कंडा, एडवोकेट अमित शर्मा, डॉ. मोहित महाजन, गुरकीरत सिंह और अन्य।

PUCA द्वारा यह पहल नशे के खिलाफ एक जनजागरूकता अभियान है, जो युवाओं को सही दिशा देने के लिए एक सामूहिक प्रयास की तरह देखा जा रहा है , इस कार्यक्रम में पंजाब के शिक्षाविद नशामुक्ति की शपथ लेंगे

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments