सिटीन्यूज़ नॉउ
चंडीगढ़: आज वार्ड नंबर 14 में सब्ज़ी मंडी ग्राउंड, पेट्रोल पंप के समीप 3 हाई मास्ट लाइट लगाने के कार्य का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस विकास कार्य का उद्घाटन भारतीय जनता पार्टी के पार्षद श्री कुलजीत सिंह संधू जी द्वारा स्थानीय नागरिकों के साथ मिलकर नारियल फोड़कर किया गया।
इस अवसर पर नगर निगम (एमसी) चंडीगढ़ के कर्मचारी भी उपस्थित रहे। यह कार्य क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने तथा रात्रि समय में आवागमन को सुगम बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इन 3 हाई मास्ट लाइटों पर लगभग ₹10,00,000 (दस लाख रुपये) की लागत आएगी, जिससे क्षेत्रवासियों को लंबे समय से चली आ रही प्रकाश व्यवस्था की समस्या से राहत मिलेगी।
पार्षद श्री कुलजीत सिंह संधू जी ने कहा कि वार्ड 14 के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं और आगे भी जनहित से जुड़े विकास कार्य प्राथमिकता के आधार पर किए जाते रहेंगे।

