सिटीन्यूज़ नॉउ
चंडीगढ़: शहर के रोज गार्डन में आयोजित 54वें रोज फेस्टिवल में सेक्टर 22 के समाजसेवी और प्रसिद्ध ज्योतिषी विनोद शाही को नेबरहुड पार्क की मुफ्त देखभाल के लिए नगर निगम, चंडीगढ़ द्वारा प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार उन्हें चीफ सेक्रेटरी एच राजेश प्रसाद (आईएएस अधिकारी) द्वारा प्रदान किया गया।
श्री शाही लंबे समय से बिना किसी आर्थिक सहायता के निरंतर पा उनके योगदान में नियमित रखरखाव, स्वच्छता बनाए रखना तथा विभिन्न प्रकार के मौसमी फूलों की देखभाल कर रहे हैं। विनोद शाही ने बताया कि नगर निगम के पार्षद दमनप्रीत बादल के सफल प्रयासों से अब वह इस पार्क की देखभाल करते हैं और इसके लिए नगर निगम ने उन्हें इसका चार्ज भी सौंपा है।
इस पार्क में आसपास के सभी निवासी आते हैं और उसकी सुंदरता की सराहना करते हैं।विनोद शाही का मानना है कि उनके इस प्रयास से शहरवासी अपने आस-पास के पार्कों की देखभाल के लिए जागरूक होंगे। उन्होंने कहा कि यह सम्मान इस क्षेत्र के निवासियों का भी है जिन्होंने उनके इस प्रयास को सराहा है।

