यह राज्य में कंपनी का 10वां शोरूम है
सिटीन्यूज़ नॉउ
लुधियाना : दरवाज़ों और खिड़कियों के लिए भारत के नंबर 1 ब्राण्ड फेनेस्टा ने लुधियाना में दूसरे शोरूम के लॉन्च के साथ पंजाब में अपनी मौजूदगी का विस्तार किया है। एस.सी ट्रेडिंग कंपनी द्वारा संचालित यह शोरूम 16-के, फिरोज़पुर रोड़, पीएयू गेट नंबर 1, सराभा नगर, लुधियाना पर स्थित है, जो फेनेस्टा के आधुनिक फेनेस्ट्रेशन समाधानों को क्षेत्र के मुख्य रिहायशी एवं कमर्शियल मार्केट्स में एक में उपभोक्ताओं के और करीब लेकर आएगा।
नए लॉन्च किए गए शोरूम में उपभोक्ता फेनेस्टा के व्यापक प्रोडक्ट पोर्टफोलियो का अनुभव पा सकेंगे, जिसमें यूपीवीसी, एलुमिनियम विंडोज़ एवं डोर्स, सोलिड पैनल डोर और फॉसेड्स शामिल हैं। प्रोडक्ट्स का बेहतर अनुभव प्रदान करने के लिए डिज़ाइन किया गया हैं।
यह नया शोरूम उपभोक्ताओं एवं उद्योग जगत के पेशेवरों को फेनेस्टा की व्यापक प्रोडक्ट रेंज का प्रत्यक्ष अनुभव प्रदान करेगा, जिससे वे रिहायशी एवं कमर्शियल प्रोजेक्ट्स के लिए सोच-समझ कर अपनी पसंद के प्रोडक्ट खरीदने का फैसला ले सकेंगे।
लुधियाना शोरूम उत्कृष्ट डिज़ाइन वाले आधुनिक एवं भरोसेमंद प्रोडक्ट्स उपलब्ध कराने पर ब्राण्ड के फोकस को दर्शाता है। देश भर में 400 से अधिक डीलरों के बढ़ते नेटवर्क तथा नेपाल, भूटान, मालदीव्स और श्रीलंका, घाना और केन्या जैसे देशों में मौजूदगी के साथ फेनेस्टा इनोवेशन, गुणवत्ता और सस्टेनेबिलिटी पर फोकस जारी रखे हुए है.

