HomeBusinessLifestyleचंडीगढ़ में ट्यानी का खास ब्राइडल ज्वेलरी शो

चंडीगढ़ में ट्यानी का खास ब्राइडल ज्वेलरी शो

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़: सेक्टर-17 सी स्थित ट्यानी ज्वेलरी बाय करण जौहर में बहुप्रतीक्षित ब्राइडल ट्रंक शो का शुभारंभ हुआ। करण जौहर और महीप कपूर की सालाना खास क्यूरेशन के तहत आयोजित इस शोकेस में पहले ही दिन 100 से अधिक मेहमान पहुंचे, जिनमें होने वाली दुल्हनें, उनके परिवार और ज्वेलरी प्रेमी शामिल रहे।

शो की खासियत इसका 500 से अधिक यूनिक ट्यानी क्रिएशन्स वाला विशेष ट्रंक है, जिसे भारत के विभिन्न शहरों की सालाना यात्रा के लिए तैयार किया गया है। कलेक्शन में लंबे नेकलेस, स्टेटमेंट चोकर्स, बारीक गोल्ड वर्क और डायमंड ज्वेलरी के साथ कई आकर्षक ब्राइडल डिजाइंस शामिल हैं।

सभी आभूषण हॉलमार्क्ड गोल्ड में तैयार किए गए हैं और इनमें नेचुरल कट व अनकट डायमंड्स तथा विभिन्न जेमस्टोन्स का इस्तेमाल किया गया है। कलेक्शन में पारंपरिक भारतीय आभूषणों की भव्यता को आधुनिक डिजाइन के साथ प्रस्तुत किया गया है।महीप कपूर ने कहा कि इस क्यूरेशन का उद्देश्य भारतीय संस्कृति और परंपराओं की खूबसूरती को समकालीन डिजाइन के साथ जोड़ना है।

चंडीगढ़ का यह शो ट्यानी के सालाना ब्राइडल ट्रंक शो का हिस्सा है, जो देश के 13 स्टोर शहरों में सीमित अवधि के लिए आयोजित किया जाता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments