HomeHealth & Fitnessहर्निया पर चौथा द्विवार्षिक कॉन्फ्रेंस चंडीगढ़ में आज से शुरू

हर्निया पर चौथा द्विवार्षिक कॉन्फ्रेंस चंडीगढ़ में आज से शुरू

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़: हर्निया सर्जरी के क्षेत्र में एक प्रतिष्ठित शैक्षणिक मंच, यंग हर्निया सोसाइटी ऑफ इंडिया कॉन्फ्रेंस सीरीज , कल से यहां अपना दो दिवसीय चौथा द्विवार्षिक राष्ट्रीय सम्मेलन – यंग एचएसआईसीओएन 2026–आयोजित करने जा रही है। यह कॉन्फ्रेंस हर्निया सोसाइटी ऑफ इंडिया के तत्वावधान में एसोसिएशन ऑफ सर्जन्स ऑफ इंडिया के पंजाब चैप्टर के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है।

शुक्रवार को यहां एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी देते हुए, कॉन्फ्रेंस के आयोजन आर्गेनाइजिंग चेयरमैन डॉ. अनुपम गोयल ने कहा कि चंडीगढ़ में चौथे द्विवार्षिक कॉन्फ्रेंस की मेजबानी करना हमारे लिए गर्व की बात है, क्योंकि हम देश भर के कुछ बेहतरीन सर्जिकल माइंड्स को एक साथ ला रहे हैं। इस कॉन्फ्रेंस में 400 से अधिक अग्रणी सर्जन भाग लेंगे, जिनमें 250 क्षेत्रीय प्रतिनिधि, 100 राष्ट्रीय विशेषज्ञ और 75 उद्योग जगत के पेशेवर शामिल हैं।

यह सम्मेलन हर्निया सर्जरी के क्षेत्र में सबसे महत्वपूर्ण सम्मेलनों में से एक है। इस आयोजन में एक व्यापक वैज्ञानिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा, जिसमें मास्टर वीडियो सर्जिकल सत्र, पैनल चर्चाएं, शोध प्रस्तुतियां और लैप्रोस्कोपिक और रोबोटिक हर्निया सर्जरी में नवीनतम प्रगति पर विचार-विमर्श शामिल हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments