HomeHealth & Fitnessलिवासा अस्पताल की मोबाइल कैंसर स्क्रीनिंग बस को डीसी आशिका जैन ने...

लिवासा अस्पताल की मोबाइल कैंसर स्क्रीनिंग बस को डीसी आशिका जैन ने दिखाई हरी झंडी

लोगों तक पहुंचेंगी निःशुल्क जांच और जागरूकता सेवाएं

सिटीन्यूज़ नॉउ

होशियारपुर: लिवासा अस्पताल, होशियारपुर की मोबाइल कैंसर स्क्रीनिंग एवं प्रारंभिक जांच बस को बुधवार को डीसी आशिका जैन ने फ्लैग ऑफ किया। स्तन कैंसर जागरूकता माह के तहत शुरू की गई इस पहल का उद्देश्य लोगों तक कैंसर की जांच और निवारक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है।

इस अवसर पर लिवासा अस्पताल के कंसल्टेंट-मेडिकल ऑन्कोलॉजी डॉ. मयंक कपूर, डायरेक्टर-सर्जिकल ऑन्कोलॉजी डॉ. शुभ महिंद्रू और रीजनल फैसिलिटी डायरेक्टर अभिनव श्रीवास्तव मौजूद रहे।डॉ. मयंक कपूर ने बताया कि मोबाइल बस में स्तन, सर्वाइकल और प्रोस्टेट कैंसर की स्क्रीनिंग के लिए डिजिटल मैमोग्राफी, पैप स्मीयर और पीएसए टेस्ट की सुविधा उपलब्ध होगी।

उन्होंने लोगों से नियमित जांच और समय पर चिकित्सकीय सलाह लेने की अपील की।डॉ. शुभ महिंद्रू ने कहा कि पहल का उद्देश्य महिलाओं को स्तन स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और समय पर जांच के लिए प्रेरित करना है। अस्पताल के सीईओ अनुराग यादव ने इसे निवारक स्वास्थ्य सेवाओं को समुदायों तक पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments