HomeBusinessFoodiesशेफ हरपाल सिंह सोखी ने चंडीगढ़ में किया ‘कारीगिरी’ का शानदार आगाज़:...

शेफ हरपाल सिंह सोखी ने चंडीगढ़ में किया ‘कारीगिरी’ का शानदार आगाज़: अब खाना नहीं, संस्कृति परोसी जाएगी

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़: अब रेस्टोरेंट सिर्फ खाने की जगह नहीं, बल्कि अनुभव का केंद्र बनते जा रहे हैं—और इसी सोच को जीवंत रूप देते हुए सेलिब्रिटी शेफ हरपाल सिंह सोखी ने सेक्टर-26 में ‘कारीगिरी’ के रूप में एक नया फूड डेस्टिनेशन पेश किया है। बारात की तरह भव्य अंदाज में लॉन्च हुआ यह रेस्टोरेंट शहरवासियों को स्वाद, संस्कृति और भावनाओं का अनोखा संगम प्रदान करता है।

‘कारीगिरी’ की सबसे बड़ी खासियत इसका पारंपरिक ‘आंगन कॉन्सेप्ट’ है, जो आधुनिक रेस्टोरेंट में गांव की आत्मा का अहसास कराता है। यहां तैयार किया गया ‘ब्रेड बार’ विशेष आकर्षण है, जिसमें 20 तरह की रोटियां न केवल परोसी जाती हैं, बल्कि हर रोटी के साथ जुड़ी कहानी भी सुनाई जाती है—जो भारतीय खानपान की विरासत को जीवंत बनाती है।मेन्यू में भी नवाचार और परंपरा का संतुलन देखने को मिलता है। खासतौर पर तीन तरह के बटर चिकन—क्लासिक, व्हाइट और हरे टमाटर वाला—खास चर्चा में हैं। ‘ग्रीन बटर चिकन’ को मेन्यू में शामिल करने के पीछे फिल्म निर्माता फराह खान की पसंद प्रेरणा बनी।

रेस्टोरेंट का इंटीरियर पंजाबी संस्कृति को समर्पित है, जहां कारीगरों, शिल्पकारों और लोक कलाकारों की झलक दीवारों पर उकेरी गई है। शेफ सोखी के अनुसार, “आज लोग सिर्फ स्वाद नहीं, बल्कि उससे जुड़ी कहानी और माहौल भी महसूस करना चाहते हैं।” ‘कारीगिरी’ इसी बदलती सोच का प्रतीक बनकर उभरा है—जहां हर व्यंजन एक कहानी कहता है और हर कोना संस्कृति की खुशबू बिखेरता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments