HomeHealth & Fitnessलिवासा हॉस्पिटल्स भाखरा राइड 2.0 में हेल्थ पार्टनर बना

लिवासा हॉस्पिटल्स भाखरा राइड 2.0 में हेल्थ पार्टनर बना

सिटीन्यूज़ नॉउ

नंगल: रविवार को नंगल में आयोजित भाखरा राइड 2.0 में पंजाब भर से साइकिल चालकों, धावकों, फिटनेस के शौकीनों, परिवारों और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक नागरिकों सहित लगभग 800 प्रतिभागियों ने भाग लिया। लिवासा हॉस्पिटल्स इस आयोजन का हेल्थ पार्टनर था। इस आयोजन में तीन श्रेणियां 25 किमी भाखरा एलिवेशन राइड, 10 किमी सिटी राइड और 5 किमी फन वॉक/रन थीं।

लिवासा हॉस्पिटल्स द्वारा एक विशेष स्वास्थ्य शिविर स्थापित किया, जिन्होंने पूरे आयोजन के दौरान प्रतिभागियों को चिकित्सा सहायता, बुनियादी स्वास्थ्य जांच और स्वास्थ्य संबंधी मार्गदर्शन प्रदान किया।अस्पताल द्वारा अंगदान के जीवन रक्षक प्रभाव के बारे में शिक्षित करने के लिए एक अंगदान जागरूकता और प्रतिज्ञा अभियान भी आयोजित किया गया।लिवासा हॉस्पिटल्स के सीईओ अनुराग यादव ने कहा की भाखरा राइड 2.0 ने फिटनेस को बढ़ावा देने के साथ-साथ अंगदान के बारे में सार्थक बातचीत को प्रोत्साहित करने के लिए एक सशक्त मंच प्रदान किया है

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments