HomeHealth & Fitnessकैंसर सर्वाइवर डेछह वर्षीय बच्ची समेत 150 कैंसर सर्वाइवर को किया सम्मानित

कैंसर सर्वाइवर डेछह वर्षीय बच्ची समेत 150 कैंसर सर्वाइवर को किया सम्मानित

सिटीन्यूज़ नॉउ

मोहाली: कैंसर सर्वाइवर डे पर रविवार को मैक्स अस्पताल, मोहाली के कैंसर जागरूकता कार्यक्रम में छह वर्षीय बच्ची समेत लगभग 150 कैंसर सर्वाइवर शामिल हुए।कार्यक्रम में कैंसर सर्वाइवर की प्रेरणादायक कहानियों को उजागर किया गया और कैंसर के इलाज के दौरान शीघ्र निदान, समय उपचार और निरंतर सहयोग के महत्व पर बल दिया गया।

कार्यक्रम में कैंसर की रोकथाम, नियमित जांच और मजबूत सहायता प्रणालियों के महत्व पर भी प्रकाश डाला गया। छह वर्षीय अर्निका की रक्त कैंसर से लड़ाई ने न केवल उसकी हिम्मत की परीक्षा ली, बल्कि उसके परिवार का मनोबल भी बढ़ाया। उसके माता-पिता याद करते हैं कि पिछले साल जब उसे यह बीमारी पता चली तो निराशा के साए में उनकी नन्ही बेटी ने ही उन्हें अवसाद से बाहर निकाला और योद्धाओं की तरह लड़ना सिखाया।

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए अर्निका ने दूसरों से आग्रह किया कि वे बिना किसी भय के बीमारी का सामना करें और अटूट दृढ़ संकल्प के साथ लड़ें। अमृतपाल कौर ने बताया, मैं खुद से कहती रही कि यह सिर्फ एक बीमारी है और यह मुझे थोड़े समय के लिए ही कमजोर कर सकती है। अंततः मेरी आशा और दृढ़ता इसे जीत लेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments