HomeEducationसीमित सीटों के बीच सही मार्गदर्शन बना सफलता की कुंजी: शिक्षामेड

सीमित सीटों के बीच सही मार्गदर्शन बना सफलता की कुंजी: शिक्षामेड

चिकित्सा शिक्षा में सही जानकारी से ही चुनें सुरक्षित भविष्य की राह

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़। देश में चिकित्सा शिक्षा की बढ़ती प्रतिस्पर्धा और सीमित सीटों के कारण विद्यार्थियों तथा अभिभावकों के लिए सही एवं प्रमाणिक जानकारी का महत्व लगातार बढ़ता जा रहा है। ऐसे समय में विशेषज्ञों से सीधे संवाद और प्रवेश प्रक्रिया की स्पष्ट समझ विद्यार्थियों को बेहतर निर्णय लेने में मदद कर सकती है।

इसी उद्देश्य से शनिवार को चिकित्सा प्रवेश से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें विद्यार्थियों और अभिभावकों को देश और विदेश में चिकित्सा शिक्षा से संबंधित आवश्यक जानकारियां दी गईं। कार्यक्रम के दौरान शिक्षामेड की ओर से निःशुल्क पात्रता जांच और शैक्षणिक प्रोफाइल का मूल्यांकन भी किया गया।

मुख्य अतिथि डॉ. शबनम ने कहा कि देश में चिकित्सा सीटों की सीमित उपलब्धता और बढ़ती प्रतिस्पर्धा के कारण अनेक विद्यार्थी विदेश में शिक्षा के विकल्प तलाश रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी संस्थान में प्रवेश लेने से पहले उसकी मान्यता, पाठ्यक्रम, प्रशिक्षण व्यवस्था और भारत में लागू नियमों की पूरी जानकारी अवश्य प्राप्त करनी चाहिए।

इस अवसर पर सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ यूरोप के रेक्टर गोचा तुतबेरिद्ज़े, फैकल्टी डीन तमारा पेर्ताया, यूरोपियन यूनिवर्सिटी, जॉर्जिया की उप-डीन निनो पतराया तथा उपाध्यक्ष तमार जर्गिनावा ने विद्यार्थियों को चिकित्सा शिक्षा, मान्यता, वीजा प्रक्रिया, राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग के नियमों तथा भारत में चिकित्सकीय अभ्यास से जुड़े प्रावधानों की जानकारी दी। विशेषज्ञों ने कहा कि किसी भी निर्णय से पहले तथ्यों की जांच और सही परामर्श ही विद्यार्थियों के सुरक्षित और सफल भविष्य की सबसे मजबूत आधारशिला है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments