HomeNewsसेक्टर-37 और 41 में भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा का भव्य स्वागत, जयघोष...

सेक्टर-37 और 41 में भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा का भव्य स्वागत, जयघोष से गूंजा वातावरण

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़: सेक्टर-36 स्थित इस्कॉन मंदिर द्वारा आयोजित भगवान श्री जगन्नाथ की रथ यात्रा का शनिवार को सेक्टर-37 और सेक्टर-41 के ट्रैफिक लाइट प्वाइंट्स पर श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ भव्य स्वागत किया गया। रथ यात्रा के स्वागत के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु, स्थानीय निवासी और भक्तजन एकत्रित हुए, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में रंग गया।

इस अवसर पर वार्ड पार्षद हरदीप सिंह अपनी टीम के साथ मौजूद रहे। रथ यात्रा के स्वागत स्थल पर पहुंचते ही श्रद्धालुओं ने “जय जगन्नाथ” के जयघोष के साथ भगवान का अभिनंदन किया। भक्तों ने भगवान श्री जगन्नाथ के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया और रथ यात्रा में शामिल होकर अपनी आस्था प्रकट की।

वार्ड पार्षद हरदीप सिंह ने कहा कि भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा भारतीय संस्कृति, आध्यात्मिक परंपराओं, प्रेम, सेवा और सामाजिक एकता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में भाईचारे और सद्भाव को मजबूत करने का कार्य करते हैं।कार्यक्रम में क्षेत्र के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

आयोजन की सफलता पर हरदीप सिंह ने श्रद्धालुओं, स्थानीय निवासियों और अपनी टीम के सदस्यों का सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए इसे यादगार आयोजन बताया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments