सिटीन्यूज़ नॉउ
चंडीगढ़: नीट यूजी 2026 के घोषित परिणामों में आकाश एजुकेशनल ने एक बार फिर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है। संस्थान के चार छात्रों ने ऑल इंडिया टॉप-10 में जगह बनाई, जबकि चंडीगढ़ रीजन के छात्र गीतांश ने ऑल इंडिया रैंक (एआईआर) 8 हासिल कर क्षेत्र में पहला स्थान प्राप्त किया।
उन्होंने 720 में से 705 अंक हासिल किए।नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) द्वारा जारी परिणामों के अनुसार, कृष गुप्ता ने 705 अंक के साथ एआईआर-15, रिशित सिंगला ने 690 अंक के साथ एआईआर-100, आदिल चाहल ने 685 अंक के साथ एआईआर-175, स्पर्श गर्ग ने एआईआर-184, शिव जिंदल ने एआईआर-196, कार्तिक सलारिया ने एआईआर-216 तथा अजय प्रताप सिंह ने एआईआर-303 प्राप्त की।
इसके अलावा संस्थान के आठ अन्य विद्यार्थियों ने भी ऑल इंडिया टॉप-1000 में स्थान बनाया।देशभर में आकाश एजुकेशनल के चार विद्यार्थियों ने टॉप-10, 18 ने टॉप-50 और 41 ने टॉप-100 में जगह बनाकर संस्थान की शैक्षणिक गुणवत्ता को साबित किया है।
आकाश एजुकेशनल के क्षेत्रीय निदेशक जसदीप सिंह बाबरा ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि छात्रों की मेहनत, अभिभावकों के विश्वास और शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन का परिणाम है। उन्होंने कहा कि संस्थान आगे भी विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, व्यक्तिगत मार्गदर्शन और बेहतर शैक्षणिक संसाधन उपलब्ध कराकर उनके मेडिकल करियर के सपनों को साकार करने के लिए प्रतिबद्ध रहेगा।

