सिटीन्यूज़ नॉउ
मोहाली /चंडीगढ: महिंद्रा ग्रुप कंपनी और भारत के अग्रणी ट्रैक्टर ब्रांड महिंद्रा ट्रैक्टर्स ने पंजाब-केंद्रित अपने नए ब्रांड कैंपेन ‘दुनिया विच इक्को ललकार’ की शुरुआत करते हुए हाई-एनर्जी म्यूजिक वीडियो ‘ओह हो हो हो’ लॉन्च किया। चंडीगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में जारी इस वीडियो में प्रसिद्ध पंजाबी गायक सुखबीर सिंह और अभिनेता-गायक परमीश वर्मा नजर आए।
सुखबीर सिंह के लोकप्रिय गीत ‘इश्क तेरा तड़पावे’ (ओह हो हो हो) को नए अंदाज के साथ प्रस्तुत किया गया है। वीडियो में पंजाब की जीवंत संस्कृति, किसानों की मेहनत और महिंद्रा ट्रैक्टर्स की ताकत, आधुनिक तकनीक तथा राज्य में उसकी मजबूत मौजूदगी को सिनेमाई शैली में दर्शाया गया है।
महिंद्रा ट्रैक्टर्स के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट एवं हेड–मार्केटिंग एवं नेशनल बिजनेस ऑपरेशंस परीक्षित घोष ने कहा कि ‘दुनिया विच इक्को ललकार’ महिंद्रा ट्रैक्टर्स और पंजाब के साझा आत्मविश्वास, प्रगतिशील सोच तथा वैश्विक पहचान का उत्सव है। उन्होंने कहा कि ब्रांड अपनी आधुनिक तकनीक और विश्वसनीय प्रदर्शन के जरिए किसानों का भरोसा लगातार मजबूत कर रहा है।
सुखबीर सिंह ने कहा कि बचपन से उन्होंने खेतों में महिंद्रा ट्रैक्टर्स को काम करते देखा है। इस प्रतिष्ठित ब्रांड के साथ जुड़ना उनके लिए गर्व की बात है और नए रूप में प्रस्तुत किया गया गीत पंजाब की ऊर्जा और महिंद्रा की पहचान को दर्शाता है।
कंपनी ने बताया कि पंजाब के साथ उसके दशकों पुराने संबंधों के चलते महिंद्रा ने राज्य की कृषि जरूरतों के अनुरूप नोवो सीरीज, अर्जुन सीरीज और युवो टेक+ जैसे उन्नत ट्रैक्टर विकसित किए हैं, जो शक्ति, तकनीक, प्रदर्शन और टिकाऊपन के लिए किसानों के बीच लोकप्रिय हैं।

