HomeNewsWSPCC के चंडीगढ़ चैप्टर का मोहाली में शुभारंभ

WSPCC के चंडीगढ़ चैप्टर का मोहाली में शुभारंभ

सिटीन्यूज़ नॉउ

मोहाली: सिख और पंजाबी कारोबारी समुदाय (WSPCC)को एक साझा मंच पर लाने और व्यापारिक सहयोग को बढ़ावा देने की दिशा में वर्ल्ड सिख पंजाबी चैंबर ऑफ कॉमर्स ने नई पहल की है। चैंबर की ओर से रविवार को मोहाली में चंडीगढ़ चैप्टर का शुभारंभ किया गया।इस मौके पर उद्यमियों, व्यापारियों और विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े पेशेवरों ने कारोबारी संभावनाओं, आपसी सहयोग और सामुदायिक विकास को लेकर विचार-विमर्श किया।

वक्ताओं ने कहा कि मौजूदा प्रतिस्पर्धी कारोबारी माहौल में नेटवर्किंग, अनुभवों के आदान-प्रदान और साझा प्रयासों से नए अवसरों के द्वार खोले जा सकते हैं।चैंबर ने अपनी पहल का संदेश ‘उद्यमिता, शिक्षा और सशक्तिकरण के माध्यम से सरबत दा भला’ रखा है। संगठन का उद्देश्य उद्यमिता और शिक्षा को बढ़ावा देने के साथ-साथ कारोबारी समुदाय को एक-दूसरे से जोड़कर आर्थिक व सामाजिक प्रगति को गति देना है।

चंडीगढ़ चैप्टर के श्री जसजीत सिंह ने आगामी योजनाओं की रूपरेखा साझा करते हुए क्षेत्र में सशक्त कारोबारी माहौल विकसित करने का विजन प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि चैप्टर के माध्यम से उद्यमियों और प्रोफेशनल्स को एक साझा मंच उपलब्ध कराया जाएगा, जहां वे आपसी नेटवर्किंग, अनुभव एवं ज्ञान के आदान-प्रदान के साथ नए व्यावसायिक अवसरों और साझेदारियों की संभावनाएं तलाश सकेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments