HomeNewsस्वतंत्रता दिवस पर उत्कृष्ट कार्य के लिए डीबीयू के फैकल्टी एवं स्टाफ...

स्वतंत्रता दिवस पर उत्कृष्ट कार्य के लिए डीबीयू के फैकल्टी एवं स्टाफ सम्मानित

सिटीन्यूज़ नॉउ

मंडी गोबिंदगढ़: देश भगत विश्वविद्यालय (डीबीयू) के फैकल्टी एवं स्टाफ सदस्यों को 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जनसेवा, शिक्षा, सामाजिक कल्याण एवं पेशेवर प्रतिबद्धता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया।

फतेहगढ़ साहिब जिला प्रशासन की ओर से आयोजित जिला स्तरीय समारोह में पंजाब विधानसभा अध्यक्ष स. कुलतार सिंह संधवां ने उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मान प्रदान किए। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहित जिला प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे। स. हरदेव सिंह को सामाजिक कल्याण की पहलों में उल्लेखनीय योगदान तथा नरेश कुमार को जनसेवा एवं सामुदायिक उत्थान के लिए सम्मानित किया गया।

अमलोह में आयोजित समारोह में डीबीयू के तीन सदस्यों को भी सम्मानित किया गया। विधायक श्री गुरिंदर सिंह गैरी बिरड़िंग ने एसडीएम की उपस्थिति में पुरस्कार प्रदान किए। प्रो. (डॉ.) प्रीशियस श्योराण, डीन, फैकल्टी ऑफ एजुकेशन को उत्कृष्ट नेतृत्व, श्री दिलबाग सिंह को समावेशी शिक्षा में योगदान तथा श्री मनजोत सिंह भाटिया, असिस्टेंट अकाउंट ऑफिसर को कर्तव्यनिष्ठा एवं पेशेवर दक्षता के लिए सम्मानित किया गया।

चांसलर डॉ. ज़ोरा सिंह, प्रो-चांसलर डॉ. तजिंदर कौर एवं वाइस चांसलर डॉ. हर्ष सदावर्ती ने सभी सम्मानित सदस्यों को बधाई दी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments