HomeNewsमहाराजा अग्रसेन विश्वविद्यालय में विधिवत हवन का आयोजन

महाराजा अग्रसेन विश्वविद्यालय में विधिवत हवन का आयोजन

सिटीन्यूज़ नॉउ

बद्दी: महाराजा अग्रसेन विश्वविद्यालय में सांस्कृतिक एवं साहित्यिक क्लब के सहयोग से विधिवत हवन समारोह का आयोजन किया गया। विश्वविद्यालय में हर वर्ष आयोजित होने वाली इस परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष भी हवन के माध्यम से सुख-समृद्धि, सफलता एवं कल्याण की कामना की गई। इस अवसर पर विश्वविद्यालय परिवार ने ईश्वर से प्रार्थना करते हुए आशीर्वाद प्राप्त किया।

हवन समारोह में विश्वविद्यालय के प्रो-चांसलर प्रो. (डॉ.) आर.के. गुप्ता, प्रो-वाइस चांसलर प्रो. (डॉ.) प्रदीप सिंह वालिया, चांसलर नामित श्री सुरेश गुप्ता, रजिस्ट्रार प्रो. (डॉ.) पंकज नागलिया तथा राष्ट्रीय सेवा योजना की समन्वयक डॉ. मीनाक्षी गिल सहित विश्वविद्यालय के शिक्षक, गैर-शिक्षण कर्मचारी एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।समारोह श्रद्धा, भक्ति और सकारात्मक ऊर्जा से परिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधिवत पूजा-अर्चना एवं हवन किया गया। उपस्थित सदस्यों ने विश्वविद्यालय की उन्नति और सभी के सुखद एवं सफल जीवन की मंगलकामना की। हवन समारोह के उपरांत लंगर का आयोजन भी किया गया, जिसमें विश्वविद्यालय के शिक्षकों, स्टाफ सदस्यों एवं विद्यार्थियों ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन ने विश्वविद्यालय परिसर में आध्यात्मिक एवं सकारात्मक वातावरण का संचार किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments