सिटीन्यूज़ नॉउ
जगराओं: किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वैलरी और स्वर्ण महल बाय राजू ज्वैलर्स की ओर से जगराओं स्थित शोरूम में लकी ड्रॉ के 10 विजेताओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए गए।कार्यक्रम में ग्राहकों के बीच उत्साह और खुशी का माहौल रहा।
15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित विशेष लकी ड्रॉ में पहला पुरस्कार बलबीर सिंह ने जीता, जिन्हें बुलेट मोटरसाइकिल प्रदान की गई।दूसरे, तीसरे और चौथे पुरस्कार के विजेताओं मनजोत कौर, बलबीर सिंह और प्रदीप कौर को इलेक्ट्रिक स्कूटर दिए गए। पांचवें से दसवें पुरस्कार के विजेताओं बलबीर सिंह, परमजीत सिंह, स्वर्ण सिंह, नवप्रीत अरोड़ा, गुरविंदर सिंह और अमरिंदर सिंह को 15-15 हजार रुपये मूल्य की ज्वेलरी प्रदान की गई।
इस अवसर पर राजू वर्मा और अंकुश वर्मा ने विजेताओं को बधाई देते हुए ग्राहकों के विश्वास और सहयोग के लिए आभार जताया। उन्होंने कहा कि स्वर्ण महल में ग्राहकों की संतुष्टि सर्वोच्च प्राथमिकता है और ऐसे आयोजनों का उद्देश्य खरीदारी के अनुभव को यादगार बनाना है।
इस दौरान आगामी लकी ड्रॉ की भी घोषणा की गई। इसमें पहला पुरस्कार हार्ले डेविडसन मोटरसाइकिल, तीन इलेक्ट्रिक स्कूटर तथा 10-10 हजार रुपये मूल्य की ज्वेलरी के छह पुरस्कार शामिल हैं। आगामी त्योहारी सीजन में ग्राहकों को इन पुरस्कार योजनाओं में हिस्सा लेने का अवसर मिलेगा।

