सिटीन्यूज़ नॉउ
पंचकूला: सतलुज पब्लिक स्कूल, सेक्टर-4, पंचकूला की दो प्रतिभाशाली खिलाड़ियों फ्लोनिका और अगनाया का हरियाणा की वुडबॉल टीम में चयन हुआ है। दोनों खिलाड़ी 21वीं सीनियर नेशनल वुडबॉल चैंपियनशिप में प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। प्रतियोगिता का आयोजन पंजाब स्थित लामरिन टेक स्किल्स यूनिवर्सिटी में किया जा रहा है, जिसका आज 22 नवंबर को हुआ समापन।
राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में चयन विद्यालय के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। इस सफलता पर स्कूल प्रबंधन, शिक्षकों और विद्यार्थियों ने दोनों खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके शानदार प्रदर्शन की कामना की।
सतलुज ग्रुप ऑफ स्कूल्स के मैनेजिंग डायरेक्टर रीक्रित सराय ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिनिधित्व करना खिलाड़ियों की मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास का परिणाम है। उन्होंने कहा कि सतलुज स्कूल विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ खेलों में भी आगे बढ़ने के अवसर प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। ऐसी उपलब्धियां विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, प्रतिस्पर्धात्मक भावना और उत्कृष्टता हासिल करने का जज्बा मजबूत करती हैं।
वुडबॉल की शुरुआत 1990 में ताइवान से हुई थी और आज यह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लोकप्रिय खेल बन रहा है। फ्लोनिका और अगनाया का चयन स्कूल की खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

