सिटीन्यूज़ नॉउ
चंडीगढ़: मेहर चंद महाजन डीएवी कॉलेज फॉर विमेन में सोसाइटी फॉर द स्टडी ऑफ द मल्टी-एथनिक लिटरेचर्स ऑफ द वर्ल्ड (मेलो) के 29वें अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का समापन हुआ। ‘शांति के लिए साहित्य: सह-अस्तित्व के आख्यान’ विषय पर आयोजित तीन दिवसीय सम्मेलन में साहित्य के माध्यम से शांति, सांस्कृतिक विविधता और आपसी समझ को बढ़ावा देने पर विचार-विमर्श किया गया।
अंतिम दिन पांच समानांतर अकादमिक सत्र आयोजित हुए, जिनकी अध्यक्षता डॉ. हरनीत कौर, डॉ. नम्रता पथानिया, डॉ. रेणुका ध्यानी, डॉ. विदुषी शर्मा और डॉ. सुमना चक्रवर्ती ने की। शोधकर्ताओं ने अपने शोध पत्र प्रस्तुत कर विभिन्न साहित्यिक एवं सामाजिक विषयों पर चर्चा की।सर्वश्रेष्ठ शोध पत्र के लिए आइजैक सिकेरा मेमोरियल पुरस्कार विद्याशिल्प विश्वविद्यालय, बेंगलुरु की सहायक प्रोफेसर डॉ. नेहा खुराना को प्रदान किया गया।
समापन समारोह में कार्यवाहक प्राचार्या नीना शर्मा और मेलो अध्यक्ष प्रो. मंजू जैदका ने अकादमिक संवाद एवं युवा शोधकर्ताओं को प्रोत्साहित करने पर बल दिया। सम्मेलन का समापन प्रो. रोशन लाल शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित सत्र एवं आम सभा की बैठक के साथ हुआ।

