HomeNewsपंजाब को उत्तर भारत का प्रमुख टेक्नोलॉजी और GCC हब बनाने की...

पंजाब को उत्तर भारत का प्रमुख टेक्नोलॉजी और GCC हब बनाने की तैयारी तेज

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़: पंजाब को उत्तर भारत में टेक्नोलॉजी निवेश, ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर्स (GCCs), AI लैब्स, नवाचार केंद्रों और डिजिटल उद्यमों का प्रमुख केंद्र बनाने के प्रयास तेज किए जा रहे हैं। यह बात उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री अमन अरोड़ा ने चंडीगढ़ में आयोजित CII Conference on IT Frontiers के तीसरे संस्करण को संबोधित करते हुए कही।

अरोड़ा ने कहा कि पंजाब में कुशल प्रतिभा, प्रतिस्पर्धी परिचालन लागत, बेहतर बुनियादी ढांचा और अनुकूल कारोबारी माहौल उपलब्ध है। Invest Punjab तथा IT, ITeS, Data Centre and GCC Policy 2026 के माध्यम से निवेश को बढ़ावा दिया जा रहा है।

उन्होंने वैश्विक कंपनियों और निवेशकों को पंजाब में अवसर तलाशने का आमंत्रण दिया।पंजाब ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टमेंट प्रमोशन के सीईओ अमित ढाका ने बताया कि राज्य में 32 विश्वविद्यालय, 190 इंजीनियरिंग कॉलेज, 350 से अधिक ITIs और 1,000 से अधिक कौशल केंद्र हैं।

ट्राइसिटी में करीब 1.2 लाख IT एवं टेक्नोलॉजी पेशेवर कार्यरत हैं। मोहाली में 150 से अधिक IT इकाइयां हैं और IT व ESDM क्षेत्रों में ₹7,500 करोड़ से अधिक का निवेश हो चुका है।

सम्मेलन में AI, Industry 4.0, डिजिटल परिवर्तन, रक्षा तकनीक, स्टार्टअप और MSME विकास पर भी चर्चा हुई। इसमें 120 से अधिक प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments