HomeEducationमहाराजा अग्रसेन स्कूल ऑफ मैनेजमेंट में नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए ‘कैंपस कनेक्ट’...

महाराजा अग्रसेन स्कूल ऑफ मैनेजमेंट में नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए ‘कैंपस कनेक्ट’ कार्यक्रम

सिटीन्यूज़ नॉउ

बद्दी: महाराजा अग्रसेन स्कूल ऑफ मैनेजमेंट, महाराजा अग्रसेन विश्वविद्यालय की ओर से यूजी एवं पीजी कार्यक्रमों में नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए ‘कैंपस कनेक्ट’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय के शैक्षणिक वातावरण, विभिन्न कार्यक्रमों, सुविधाओं, सीखने के अवसरों और उच्च शिक्षा से जुड़ी अपेक्षाओं से परिचित कराना था।

कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के प्रो-चांसलर प्रो. (डॉ.) आर.के. गुप्ता ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए शैक्षणिक उत्कृष्टता, अनुशासन एवं व्यावसायिक विकास के महत्व पर मार्गदर्शन दिया। कुलपति प्रो. (डॉ.) प्रदीप सिंह वालिया ने विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय में उपलब्ध शैक्षणिक एवं अन्य सीखने के अवसरों का अधिकतम लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।

चांसलर नॉमिनी श्री सुरेश गुप्ता ने विद्यार्थियों को शैक्षणिक, सह-पाठ्यक्रम एवं पाठ्येतर गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रोत्साहित किया। स्कूल ऑफ मैनेजमेंट की निदेशक प्रो. (डॉ.) सविता शर्मा ने विद्यार्थियों को पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करने, व्यावसायिक कौशल विकसित करने और निरंतर प्रगति के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों को पाठ्यक्रम, शैक्षणिक ढांचे, करियर संभावनाओं, स्पेक्ट्रम क्लब तथा ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल की गतिविधियों एवं अवसरों की जानकारी दी गई। इस अवसर पर रजिस्ट्रार प्रो. (डॉ.) पंकज नांगलिया, डॉ. मीनाक्षी गिल, एनएसएस समन्वयक, विभागाध्यक्ष, फैकल्टी एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments