HomeNewsप्रशासक ने ‘नशे के खिलाफ वॉकाथॉन’ को दिखाई हरी झंडी

प्रशासक ने ‘नशे के खिलाफ वॉकाथॉन’ को दिखाई हरी झंडी

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़: पंजाब के राज्यपाल एवं यूटी चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने शनिवार को सुखना लेक से ‘नशे के खिलाफ वॉकाथॉन’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। चंडीगढ़ प्रशासन के समाज कल्याण विभाग द्वारा ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ के तहत आयोजित वॉकाथॉन का उद्देश्य नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता फैलाना और लोगों, विशेषकर युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करना था।

राज्यपाल ने कहा कि चंडीगढ़ को स्वस्थ एवं नशामुक्त शहर बनाने के लिए सरकार, परिवार, समुदाय और नागरिकों को मिलकर निरंतर प्रयास करने होंगे। उन्होंने युवाओं में जागरूकता बढ़ाने तथा स्वस्थ जीवनशैली और सकारात्मक विकल्प अपनाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम की शुरुआत ‘नशा मुक्त भारत प्रतिज्ञा’ से हुई। इस दौरान चंडीगढ़ की खेल प्रतिभाओं को युवाओं के लिए सकारात्मक रोल मॉडल बनने और उनकी उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया। सम्मानित खिलाड़ियों में अंतरराष्ट्रीय जूडो खिलाड़ी एंगल यादव, निशानेबाज संयम, तलवारबाज प्रांशी अरोड़ा व यशकीरत कौर हेयर तथा मुक्केबाज गुरसीरत कौर शामिल रहीं।

वॉकाथॉन में गृह सचिव मनदीप सिंह बराड़ सहित प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी, स्कूल शिक्षा विभाग, चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस, खेल विभाग और अन्य हितधारकों ने भाग लेकर नशे के खिलाफ एकजुटता का संदेश दिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments