HomeBusinessExibitionटेंट-डेकोर उद्योग को नई दिशा देने वाला एक्सपो शुरू, पहले दिन उमड़े...

टेंट-डेकोर उद्योग को नई दिशा देने वाला एक्सपो शुरू, पहले दिन उमड़े कारोबारी और विजिटर्स

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़: बदलते दौर में टेंट, डेकोरेशन और इवेंट इंडस्ट्री में तकनीक, डिजाइन और आधुनिक सुविधाओं की बढ़ती मांग के बीच टेंट डेकोर इंडिया 2026 ने उद्योग जगत के लिए नए अवसरों और संवाद का मंच तैयार किया है। तीन दिवसीय एक्सपो के पहले दिन ही बड़ी संख्या में कारोबारी, विजिटर्स, प्रदर्शक और इंडस्ट्री प्रोफेशनल्स पहुंचे।

शोमैन एसोसिएट्स प्राइवेट लिमिटेड (एग्जीबिशन डिवीजन) की ओर से आयोजित एक्सपो में 60 से अधिक प्रदर्शक भाग ले रहे हैं। करीब 8,000 वर्ग मीटर क्षेत्र में आयोजित प्रदर्शनी में 2,600 से अधिक उत्पाद प्रदर्शित किए जा रहे हैं। इनमें आधुनिक टेंट स्ट्रक्चर, वेडिंग डेकोरेशन, कैटरिंग उपकरण, हॉस्पिटैलिटी सॉल्यूशंस, फर्नीचर, कारपेट, लाइटिंग, साउंड और स्टेज से जुड़ी तकनीकें शामिल हैं।

शोमैन एसोसिएट्स के फाउंडर सतीश शर्मा और डायरेक्टर ध्रुवनेश शर्मा ने कहा कि पहले दिन मिली प्रतिक्रिया उत्साहजनक रही। उनके अनुसार, यह एक्सपो उत्तर भारत के टेंट, डेकोर, कैटरिंग, हॉस्पिटैलिटी और इवेंट कारोबार से जुड़े लोगों के लिए बिजनेस संपर्क और नई तकनीकों को समझने का अवसर प्रदान कर रहा है।

आयोजकों ने बताया कि दिसंबर में सेक्टर-18 के परेड ग्राउंड में शॉपिंग एक्सपो तथा आगामी समय में मेडिकल एक्सपो आयोजित करने की भी तैयारी है। संस्था के अनुसार, 33 वर्षों में 465 से अधिक एक्सपो आयोजित किए जा चुके हैं।एक्सपो 7 सितंबर तक जारी रहेगा। प्रवेश नि:शुल्क है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments