सिटीन्यूज़ नॉउ.
मनीमाजरा: मनीमाजरा कॉम्प्लेक्स में लगातार सामने आ रही चोरी की घटनाओं से स्थानीय निवासियों में चिंता और असुरक्षा का माहौल बढ़ता जा रहा है। क्षेत्र में विशेष रूप से साइकिल चोरी की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं।
हाल ही में 5295 ग्राउंड फ्लोर, एमएचसी स्थित एक गैराज का ताला तोड़कर चोर दो ड्रम, कनक, बर्तन और दो साइकिल ले गए। इससे पहले 5306 नंबर मकान के बाहर खड़ी साइकिल चोरी होने की घटना सामने आई थी। वहीं, राजिंदर गली नंबर-7 में बैटरी चोरी, डुप्लेक्स से साइकिल चोरी और गेट नंबर-3 से साइकिल चोरी की घटनाएं भी सामने आ चुकी हैं।
स्थानीय निवासियों का कहना है कि कई छोटी चोरी की घटनाओं की शिकायत पुलिस तक नहीं पहुंच पाती, ऐसे में वास्तविक घटनाओं की संख्या अधिक हो सकती है।
समाजसेवी एवं वार्ड नंबर-6 के प्रधान तलविंदर सिंह ने प्रशासन से क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ाने, सीसीटीवी व्यवस्था मजबूत करने और चोरी की घटनाओं पर प्रभावी कार्रवाई करने की मांग की।निवासियों ने कहा कि लगातार हो रही वारदातों पर जल्द अंकुश लगाना जरूरी है, ताकि क्षेत्र में सुरक्षा का माहौल कायम हो सके।

