HomeNews10 साल पुरानी बिजली की तार सरकारी स्कूल मुंडी खरड़ की ...

10 साल पुरानी बिजली की तार सरकारी स्कूल मुंडी खरड़ की समस्या का समाधान – प्रिंस धालीवाल

सिटीन्यूज़ नॉउ

न्यू चंडीगढ/खरड़: खरड के आप पार्टी के प्रभारी परमिंदर गोल्डी की टीम के प्रिंस धालीवाल ने न्यू चंडीगढ में बताया कि हमारे प्रयासों से सरकारी स्कूल वाली गली के लोगों को मिली राहत मिली प्रींस धालीवाल ने बताया कि मुंडी खरड़ के सरकारी स्कूल वाली गली में पिछले करीब 10 वर्षों से चली आ रही बिजली की तार से संबंधित समस्या का आखिरकार समाधान हो गया।

स्थानीय लोगों की लंबे समय से चली आ रही परेशानी को देखते हुए प्रिंस धालीवाल ने संबंधित विभाग से तालमेल कर समस्या का समाधान करवाया। इस समस्या के हल होने के बाद स्थानीय निवासियों ने राहत की सांस लेते हुए प्रिंस धालीवाल का धन्यवाद किया।

लोगों ने कहा कि लंबे समय से इस समस्या के कारण उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा था, लेकिन अब इसका समाधान होने से उन्हें बड़ी राहत मिली है। इस अवसर पर सुखविंदर सिंह बाठ विशेष रूप से उपस्थित रहे।

प्रिंस धालीवाल ने कहा कि क्षेत्र के लोगों की मूलभूत समस्याओं का समाधान करवाना उनकी प्राथमिकता है और भविष्य में भी लोगों की जायज़ समस्याओं को संबंधित विभागों के माध्यम से जल्द हल करवाने के प्रयास जारी रहेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments