सिटीन्यूज़ नॉउ
मंडी गोबिंदगढ़: देश भगत विश्वविद्यालय (डीबीयू) की तीन खिलाड़ियों ने जम्मू-कश्मीर के शेर-ए-कश्मीर इंडोर स्टेडियम में आयोजित राष्ट्रीय गतका चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर विश्वविद्यालय का नाम रोशन किया।
पदक विजेताओं में सुश्री अमनप्रीत कौर, एमसीए तृतीय सेमेस्टर, तथा बैचलर ऑफ फिजिकल एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स (बीपीईएस) की छात्राएँ सुश्री प्रभकीरत कौर और सुश्री दृष्टि तिवारी शामिल है।खिलाड़ियों ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से भारतीय पारंपरिक युद्धकला गतका में प्रतिभा, अनुशासन और समर्पण का परिचय दिया।
विश्वविद्यालय के कुलाधिपति डॉ. ज़ोरा सिंह, प्रति-कुलाधिपति डॉ. तजिंदर कौर, अध्यक्ष डॉ. संदीप सिंह, कुलपति प्रो. (डॉ.) हर्ष सदावर्ती और खेल निदेशक डॉ. प्रवीण कुमार ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर टीम की प्रशिक्षक एवं गतका फेडरेशन ऑफ इंडिया की राष्ट्रीय स्तर की निर्णायक डॉ. नवजोत कौर के मार्गदर्शन और प्रशिक्षण की भी सराहना की गई।
विश्वविद्यालय प्रबंधन ने कहा कि संस्थान विद्यार्थियों को बेहतर खेल सुविधाएँ, गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण और राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग लेने के अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों को भी खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करेगी।

