सिटीन्यूज़ नॉउ
राजपुरा : आर्यन्स ग्रुप ऑफ कॉलेजेज, राजपुरा के एलाइड एंड हेल्थकेयर विभाग की ओर से कॉलेज ऑडिटोरियम में नए विद्यार्थियों के स्वागत के लिए वार्षिक फ्रेशर्स पार्टी ‘रूबरू 2026 – मीट, कनेक्ट, बिलॉन्ग’ का आयोजन किया गया। इसमें कश्मीर, अरुणाचल प्रदेश, आंध्र प्रदेश, दिल्ली, झारखंड और उत्तर प्रदेश के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
आर्यन्स ग्रुप ऑफ कॉलेजेज के चेयरमैन डॉ. अंशु कटारिया ने नए विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि संस्थान विभिन्न संस्कृतियों और पृष्ठभूमियों के विद्यार्थियों को एक साथ सीखने और आगे बढ़ने के अवसर प्रदान करता है। ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, आपसी जुड़ाव और अपनेपन की भावना को मजबूत करते हैं।
समारोह में कश्मीर के ऑप्टोमेट्री विभाग के फैसल को मिस्टर फ्रेशर और आंध्र प्रदेश की गोकिया को मिस फ्रेशर चुना गया। दिल्ली के मोक्ष ने मिस्टर टैलेंटेड और झारखंड की हिमानी ने मिस टैलेंटेड का खिताब जीता। उत्तर प्रदेश के अनिकत को मिस्टर बेस्ट अटायर और आस्था को मिस बेस्ट अटायर चुना गया। कश्मीर के अदनान को मिस्टर पर्सनैलिटी तथा अरुणाचल प्रदेश की बोनी सारा को मिस पर्सनैलिटी का खिताब मिला।
कार्यक्रम में रंगारंग नृत्य, संगीत प्रस्तुतियों और मनोरंजक गतिविधियों ने समां बांधा। आयोजन ने विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा दिखाने और विभिन्न संस्कृतियों से जुड़ने का अवसर प्रदान किया।

