HomeNewsटाई चंडीगढ़ क्रिकेट लीग के सातवें संस्करण में उतरेंगी 16 टीमें

टाई चंडीगढ़ क्रिकेट लीग के सातवें संस्करण में उतरेंगी 16 टीमें

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़: द इंडस एंटरप्रेन्योर्स (टाई) चंडीगढ़ ने टाई चंडीगढ़ क्रिकेट लीग (टीसीसीएल) के सातवें संस्करण की घोषणा की। इस संबंध में चंडीगढ़ में आयोजित एक कॉन्फ्रेंस में बताया गया कि प्रतियोगिता के मुकाबले 20, 21, 22, 27, 28 और 29 नवंबर को मोहाली स्थित लॉन्चिंग पैड क्रिकेट अकादमी में खेले जाएंगे।

टेक प्रास्तिश द्वारा प्रस्तुत और कन्वर्जन पर्क के सहयोग से आयोजित इस प्रतियोगिता में टाई चंडीगढ़ के सदस्य संगठनों की 16 टीमें हिस्सा लेंगी। इनमें इनोवेटिव इंसेंटिव्स, टेक प्रास्तिश, बीसॉल्वर टेक्नोलॉजी, टैलेंटेल्जिया, सॉफ्ट्रिक्स, सिग्निसेंट, सिग्निटी, कन्वर्जन पर्क, ऐपस्मार्ट्ज, यूनिफाई ग्रुप, अमेज कॉन्फ्रेंस, मास्टर ट्रस्ट, आईडीएस इन्फोटेक, 42 वर्क्स, वेबगुरुज टेक और सीएस सॉफ्ट सॉल्यूशंस शामिल हैं।

इस अवसर पर टाई चंडीगढ़ के अध्यक्ष ब्रह्म अलरेजा ने कहा कि लीग केवल क्रिकेट प्रतियोगिता नहीं, बल्कि उद्यमियों और पेशेवरों के बीच आपसी संबंध, मित्रता और टीम भावना को मजबूत करने का मंच है। संयुक्त सचिव जसविंदर सिंह ने भी सदस्यों के उत्साह और सहभागिता को इसकी सफलता का आधार बताया।

वर्ष 2016 में शुरू हुई यह लीग अब समुदाय का प्रमुख आयोजन बन चुकी है। सभी मैच टाई चंडीगढ़ के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर लाइव प्रसारित होंगे, जबकि क्रिकहीरोज पर लाइव स्कोर और स्कोरकार्ड उपलब्ध रहेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments