HomeNewsसंविधान दिवस पर विश्वास फाउंडेशन के शिविर में 41 यूनिट रक्तदान

संविधान दिवस पर विश्वास फाउंडेशन के शिविर में 41 यूनिट रक्तदान

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़: संविधान दिवस के अवसर पर विश्वास फाउंडेशन, पंचकूला ने एचडीएफसी बैंक और इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी, यूटी चंडीगढ़ के सहयोग से सेक्टर-15 मार्केट में रक्तदान शिविर आयोजित किया। कारथिक रेस्टोरेंट के मालिक पी. गुणा के सहयोग से आयोजित शिविर में रक्तदाताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए 41 यूनिट रक्तदान किया।

रोटरी एंड ब्लड बैंक सोसाइटी रिसोर्स सेंटर, सेक्टर-37 की मेडिकल टीम ने डॉ. रोली अग्रवाल की देखरेख में रक्त एकत्र किया। रेडक्रॉस की नोडल अधिकारी पूनम मलिक ने रक्तदाताओं को प्रशंसा-पत्र एवं उपहार देकर सम्मानित किया।विश्वास फाउंडेशन की अध्यक्ष साध्वी नीलिमा विश्वास ने कहा कि रक्तदान किसी जरूरतमंद को जीवनदान देने का पुनीत कार्य है। उन्होंने रक्तदाताओं का आभार जताते हुए लोगों से नियमित रक्तदान करने की अपील की।

पी. गुणा ने भी आयोजन को सामाजिक जिम्मेदारी का सराहनीय उदाहरण बताया और सभी सहयोगियों का धन्यवाद किया।इस अवसर पर मधू खन्ना, सत्य भूषण खुराना, रमेश सुमन, वरीन्द्र कुमार और दवीन्द्र तुली सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments